छपरा, फरवरी 10 -- सोनपुर में सातवें दिन इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न सोनपुर। सुरक्षा की चाक- चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था के बीच इंटर परीक्षा के सातवें दिन मंगलवार को भी अनुमंडल प्रशासन के कड़ा रूख अख्तियार करने के कारण एक भी परीक्षार्थी कदाचार करने में संलिप्त नहीं पाए गए। वही प्रथम पाली में 01और दूसरी पाली में 03 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही सातवें दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। परीक्षा के दौरान एसडीओ स्निग्धा नेहा, एसडीपीओ प्रीतिश कुमार, डीसीएलआर राधेश्याम कुमार मिश्रा, अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी अखलाक अहमद बीडीओ , सीओ राजकुमार, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजनंदन समेत अनेक पदाधिकारी सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। एसडीओ ने बताया कि परीक्षा के सातवें दिन एक भी परीक्षार्थी कदाचार करने में संलिप्त नहीं...