सीवान, दिसम्बर 4 -- बड़हरिया। खेती का गुरु सीखने के लिए प्रखंड के महिला पुरुष 50 किसानों की एक जाथा सोनपुर मेला के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आत्मा सीवान के सौजन्य से आलोक कुमार परियोजना निदेशक आत्मा सह जिला कृषि पदाधिकारी के दिशा निर्देश में प्रखंड की सुंदरपुर पंचायत के सुंदरपुर गांव में गठित राम जानकी कृषक हित समूह के 25 किसान और राधिका महिला खाद्य सुरक्षा समूह के 25 किसान को मनोज कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश कुमार के देखरेख में साथ में अजीत कुमार कार्यपालक सहायक जत्था के साथ रवाना किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सोनपुर मेला में कृषि विभाग का भी स्टॉल लगा है। उसमें बहुत सी जानकारी किसानों को दिया जा रहा है। इसकी जा...