छपरा, फरवरी 5 -- 15 - सोनपुर में अमर शहीद जगदेव बाबूके तैल चित्र पर माल्यार्पण करते पूर्व विधायक रामानुज प्रसाद सोनपुर। नारायणी बैंक्वेट एंड गार्डेन हॉल, गजग्राह चौक, सोनपुर में अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विन्देश्वरी पासवान ने की, जबकि संचालन वैद्यनाथ महतो ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक डॉ. रामानुज प्रसाद ने शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा ने अपने पूरे जीवन में पिछड़ों, शोषितों, वंचितों और गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। सामाजिक न्याय की इसी लड़ाई के कारण उन्हें "बिहार का लेनिन" कहा गया। डॉ. रामानुज प्रसाद ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद शोषित समाज दल के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.