छपरा, सितम्बर 6 -- सोनपुर । संवाद सूत्र पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के सोनपुर, खगड़िया, बरौनी, बछवाड़ा स्टेशनों पर शनिवार को चलाए गए एंटी क्राइम प्रिवेंशन अभियान के तहत रेलवे अधिनियम का उल्लंघन करते और स्टेशन एवं यार्ड में अकारण घूमते हुए चार लोगो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई। बताया गया कि रेलवे सुरक्षा बल द्वारा लगातार ऐसे विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित तथा अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.