बेगुसराय, मार्च 8 -- बरौनी। महिला दिवस पर सोनपुर मंडल के बरौनी, बेगूसराय, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगूसराय, नवगछिया, दलसिंहसराय, मानसी, लखमीनिया व खगड़िया आदि स्टेशनों पर प्रथम पाली में महिला कर्मियों द्वारा संचालन संभाला गया। रेल प्रशासन द्वारा यह एक महत्वपूर्ण कदम था। जो महिलाओं की क्षमताओं व भूमिकाओं को प्रदर्शित करने के लिए उठाया गया था। महिला कर्मियों ने पार्सल, पॉटर, बुकिंग, टिकट चेकिंग आदि कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने व उनकी समस्याओं का समाधान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...