छपरा, जनवरी 6 -- सोनपुर । संवाद सूत्र गोपालगंज में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 67 वें प्रान्तीय अधिवेशन में अभाविप के विभाग संयोजक यशवंत कुमार को संगठन का प्रदेश सह मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही दिपक कुमार को राष्ट्रीय कला मंच का प्रान्त सह संयोजक, वर्षा रानी, चंदन यादव, साकेत शामा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का दायित्व सौंपा गया है । अभाविप के पूर्व विश्वविद्यालय प्रमुख व वर्तमान भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ आशुतोष कुमार के अलावा पीआर कॉलेज के प्राचार्य डॉ भूषण प्रसाद सिंह ,धनंजय कुमार राय , सिद्धनाथ राय, जिला संयोजक राहुल कुमार , नगर मंत्री धिरज गुप्ता, कार्यालय मंत्री आर्यन कुमार, नगर संयोजक रौनक कुमार आदि ने यशवंत कुमार को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...