औरंगाबाद, जनवरी 4 -- नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-7 में पुरानी धर्मशाला के बगल स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को नगरवासियों की बैठक हुई। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के सोनपुरा में पुनपुन नदी किनारे स्थित श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण पर विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता संतन सिंह ने की तथा संचालन श्रीकांत तिवारी ने किया। उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में श्मशान घाट के विकास की आवश्यकता बताई। प्रस्तावों में पुनपुन नदी के दोनों किनारों पर 200 फीट की दूरी तक सीढ़ीनुमा घाट का निर्माण, श्मशान घाट के समीप नदी में चेक डैम का निर्माण, खाली भूमि का समतलीकरण, इलेक्ट्रिक शवदाह गृह का निर्माण, नदी की साफ सफाई, नागरिकों के ठहराव के लिए शेड का निर्माण, खाली स्थानों पर फेवर ब्लॉक लगाना, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था तथा श्मशान घाट की घेराबंदी शामिल है। बैठक मे...