बोकारो, फरवरी 18 -- कसमार प्रखण्ड अंतर्गत सोनपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया मालती देवी के पति एवं समाजसेवी उपेंद्र करमाली की रांची के रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। सोमवार सुबह उनका शव पैतृक आवास सोनपुरा लाया गया। दोपहर खांजो नदी के तट पर उनका दाह संस्कार किया गया। वे अपने पीछे दो पुत्र राजेश करमाली एवं धनेश्वर करमाली समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक, सोनपुरा मुखिया चंद्रशेखर हेम्ब्रम, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद सिंह राजपूत, रविशंकर जयसवाल, पोंडा मुखिया हारू रजवार, विष्णु करमाली, विक्की करमाली, सुमित करमाली, अमित करमाली, सोहन सिंह, वीरेंद्र प्रसाद यादव, महेंद्र प्रसाद यादव, परमेश्वर सिंह, सूरज करमाली, नीरज करमाली, महेंद्र सिंह समेत अन्य लोगों शोक संवेदना व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.