रुडकी, जनवरी 31 -- विधायक प्रदीप बत्रा ने सोत मोहल्ले में धोबी घाट से सोत बी चौकी तक सड़क निर्माण और चौड़ीकरण कार्य का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क, पानी और बिजली जैसी सुविधाएं मजबूत होंगी तभी आमजन को वास्तविक राहत मिल सकेगी। विधायक ने बताया कि इस सड़क के वर्षों से खराब पड़े होने से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क के निर्माण से सोत मोहल्ले के साथ-साथ आसपास के कई इलाकों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...