बांदा, अप्रैल 27 -- बांदा। संवाददाता खलिहान में ट्रैक्टर ट्राली के नीचे सोए किसान के ऊपर से सांप निकल गया। दहशत में किसान की हालत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पैलानी थानाक्षेत्र के चंदवारा गांव निवासी 50 वर्षीय राममिलन किसानी करता था। शनिवार रात वह ट्रैक्टर और थ्रेसर लेकर गेहूं की फसल की कतराई कराने गया था। ट्रैक्टर चालक थ्रेसर को सेट करने लगा। इसी बीच राममिलन ट्राली के नीचे सो गया। सांप उसके पेट के ऊपर से निकल गया। इससे वह घबराकर उठा। शोरगुल सुनकर अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। दहशत में आए किसान की हालत बिगड़ गई। घरवालों ने पहले घरेलू उपचार किया। हालत में सुधार नहीं हुआ। रविवार सुबह उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई संतोष ने बताया कि सांप ने काटा नहीं था। केवल उसके ऊपर से निकल गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.