उरई, दिसम्बर 25 -- जालौन। मंगलवार की रात को परिवार घर में सोता रहा और युवती घर से दो लाख रुपये के सोने के आभूषण लेकर गांव के युवक के साथ चली गई। नातिन के घर से गायब होने की शिकायत बाबा ने पुलिस से की है। पीड़ित बाबा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बाबा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात उनका पूरा परिवार घर में सो रहा था। जब सुबह परिवार जगा तो उनकी 21 वर्षीय नातिन घर से गायब थी और अलमारी खुली हुई थी। जब अलमारी की तलाशी ली तो उसमें रखी एक सोने की चैन, दो अंगूठी समेत लगभग दो लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर गायब थे। बताया कि उन्होंने जब नातिन के बारे में जानकारी की तो पता चला कि गांव का युवक आशीष उर्फ अलू रात करीब दो बजे अपने बहनोई की बाइक लेकर उनके घर पर आया था और उनकी नातिन क...