गाज़ियाबाद, दिसम्बर 15 -- - दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शनिवार को छापा मार दो को किया गिरफ्तार , लगभग दो करोड़ रुपये की दवा बरामद की गाजियाबाद, संवाददाता। जिले में अवैध रूप से हो रहे दवा के व्यापार पर औषधि विभाग शिकंजा नहीं कस पा रहा। बिना लाइसेंस के दवा फैक्टरियों सहित मेडिकल स्टोरों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। अवैध रूप से दवा बनाकर दिल्ली समेत एनसीआर में बेचकर मुनाफा कमाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को लोनी में बिना लाइसेंस के संचालित फैक्टरी पर दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारकर उसको बंद कराया। पिछले चार महीने से लोनी के मीरपुर हिंदू गांव में बिना लाइसेंस के संचालित हो रही दवा फैक्टरी पर दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम और औषधि विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अवैध रूप से दवा का कारोबार कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। य...