नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने आईपीएल 2025 में जीत की हैट्रिक लगा दी है। डीसी ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 25 रनों से विजयी परचम फहराया। डीसी ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 184 रनों का लक्ष्य रखने के बाद सीएसके को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। दिल्ली फ्रेंचाइजी ने 16 सालों बाद पहली बार सीजन के शुरुआती तीन मैचों में जीत दर्ज की है। दिल्ली ने 2009 में भी ऐसा किया था। सीएसके को धूल चटाते ही डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने टशन दिखाया। 31 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर अक्षर ने कहा कि सोचा नहीं कि इतनी आसानी से जीत मिलेगी। डीसी ने चेन्नई से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को एक विकेट से मात दी। डीसी वर्सेस सीएसके मैच के बाद जब अक्षर से लगातार तीन जीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.