देवरिया, फरवरी 12 -- सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद उपनगर के एक आभूषण की दुकान पर बुधवार शाम एक महिला द्वारा दस ग्राम की सोने की चेन चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि महिला ने किसी सोखा के कहने पर लाभ प्राप्ति की मंशा से इस घटना को अंजाम दिया। मोती महल मार्ग स्थित वार्ड संख्या दस में अविनाश वर्मा पुत्र राजू वर्मा की आभूषण की दुकान है। बुधवार शाम एक महिला ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंची और करीब दर्जन भर आभूषणों को देखने के बाद एक दस ग्राम की सोने की चेन को छिपा लिया। इसके बाद उसने सोने के रंग की पीतल की नकली चेन दुकानदार को वापस कर दी। दुकानदार द्वारा जब चेन का वजन किया गया तो उसमें लगभग पांच ग्राम का अंतर पाया गया। संदेह होने पर जांच की गई, जिसमें लौटाई गई चेन नकली निकली। इस पर दुकानदार ने शोर मचाया, जिससे मौके पर भीड़ ज...