हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 6 -- यूपी में शिकोहाबाद के बुढ़रई रोड स्थित मोहल्ला वंशीनगर में खाली प्लॉट में पशुओं की रखवाली के लिए सो रहे दंपति पर बदमाशों ने हमला कर दिया। पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर है। बदमाश महिला के लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गए। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस को सीसीटीवी में अहम सुराग मिले हैं। मुन्नालाल (61) पुत्र चंपालाल निवासी मोहल्ला ग्राम कछवाई एका वर्तमान में शिकोहाबाद के बुढ़रई रोड के मोहल्ला वंशीनगर में अपने छोटे बेटे के साथ रहते थे। वह डीपीआरओ के चालक पद से एक साल पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। वर्तमान में वह जसराना बीडीओ की कार चलाते थे। मंगलवार की रात वह बगल में खाली प्लाट में पशुओं के निकट ही सो रहे थे। बुधवार की अलसुबह जब उनके यहां कुछ लोग दूध लेने आए तो दंपति को बुरी तरह घायल देखा। ससुराल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.