देवरिया, फरवरी 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के टीबी एवं श्वास रोग विभाग में सोआस एब्सेस से जटिल टीबी के एक मरीज का उपचार किया गया। डॉक्टर ने करीब 170 एमएल पस सफलता पूर्वक निकाला, जिससे उसे राहत मिली। मेडिकल कॉलेज में पहली बार इस तरह से उपचार किया गया है। निजी अस्पताल में इस इलाज पर मरीज को करीब चार हजार रुपये खर्च करने पड़ते। मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के निर्देशन में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही इलाज के गुणवत्ता भी बढ़ रही है। एक युवक कई माह से क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित है और दवा ले रहा है। उसके रीढ़ की हड्डी के पास फोड़े जैसा सूजन (कोल्ड एब्सेस) विकसित हो गया था, जिससे उसे अत्यधिक दर्द एवं असुविधा हो रही थी। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज के टीबी एवं श्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.