देवरिया, मार्च 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। कूड़ा निस्तारण के लिए उसरा बाजार में बना सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट अभी तक चालू नही हो सका है। जिसके कारण पालिका द्वारा उधर-उधर सड़कों के किनारे ही कूड़ा गिराया जा रहा है। प्लांट को संचालित करने के लिए अभी तक मशीनों इंस्टालेशन नही हो पाया है। जिसके लिए नगर पालिका द्वारा शासन को पत्र भेजा गया है। नगर पालिका परिषद देवरिया के सीमा का विस्तार होने के बाद भी अभी तक कूड़ा निस्तारण के लिए कोई ठोस व्यवस्था नही हो सकी है। शहर से करीब प्रतिदिन 60 टन से अधिक कूड़ा निकल रहा है, जिसे पालिका के गाड़ियों से इधर-उधर सड़कों के किनारे ही गिराया जा रहा है। शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए करीब साढ़े छह करोड़ रूपये की लागत से उसरा बाजार में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना की गयी है, जिसका इंफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.