आरा, मई 30 -- आरा। पाटलिपुत्र ट्रेनिंग सेंटर में सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ़ बिहार की ओर से सीनियर डिवीजन सॉफ्ट टेनिस लिंक चैंपियनशिप में भोजपुर की में मेधावी कृति ने खिताब जीता है। प्रतियोगिता के महिला वर्ग का खिताब भोजपुर की मेधावी कृति ने जीता है। फाइनल में मेधावी ने दिव्या कुमारी को 3-0 से पराजित किया। मेधावी कृति भोजपुर के पीरो प्रखंड के सहेजनी गांव की रहने वाली है। इनके पिता ललन प्रसाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोठहुला आरा में स्नातक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट भोजपुर के जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह विमल ने मेधावी कृति के इस सफलता पर खुशी व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि मेधावी कृति ने भोजपुर जिले का नाम रौशन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.