नोएडा, मार्च 20 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में चल रही द्वितीय भारतीय अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में गुरुवार को महिला और पुरुष वर्ग में डबल्स के मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पुरुष वर्ग में डबल्स के फाइनल में भारत ने जीत दर्ज की है। वहीं महिला वर्ग में जापान का दबदबा रहा है। सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टेनिस खिलाड़ी फाइनल में जाने की दौड़ से बाहर हो गई। 22 मार्च तक चलने वाली इस चैंपियनशिप का आयोजन एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया है। एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अभिषेक कौशिक ने बताया कि गुरुवार को पुरुष वर्ग में डबल्स का पहला क्वार्टर फाइनल भारत के जय एवं योगेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.