नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक 40 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी अलग रह रही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद खुद पिस्तौल लेकर थाने पहुंचा, अपराध कबूल किया और आत्मसमर्पण कर दिया। मृतका की पहचान भुवनेश्वरी के रूप में हुई है, जो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बसवेश्वरनगर शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं। आरोपी पति बालमुरुगन एक आईटी कंपनी कैपजेमिनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता है। दोनों की शादी वर्ष 2011 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे बालमुरुगन ने उस समय अपनी पत्नी पर गोलियां चलाईं, जब वह ऑफिस से घर लौट रही थीं। गोली लगने से भुवनेश्वरी की मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.