नई दिल्ली, जनवरी 7 -- एथर एनर्जी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर का अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के जरिए एथर 450X के लिए इनफिनिट क्रूज फीचर रोल आउट किया है। यह फीचर स्टैंडर्ड तौर पर मिलेगा और राइडर्स को स्कूटर के डैशबोर्ड पर अपडेट के बारे में बताया जाएगा। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि इनफिनिट क्रूज उन 44,000 से ज्यादा मौजूदा एथर 450X ओनर्स के लिए भी रोल आउट किया जाएगा, जिन्होंने 1 जनवरी 2025 के बाद अपने स्कूटर खरीदे हैं। हालांकि, उनके स्कूटर जरूरी हार्डवेयर को सपोर्ट करते हों। इनफिनिट क्रूज को सबसे पहले अगस्त 2025 में एथर एपेक्स 450 में पेश किया गया था। अब इसे 450X में भी शामिल किया गया है। पारंपरिक क्रूज कंट्रोल सिस्टम के उलट, जो मुख्य रूप से हाईवे राइडिंग के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनफिनिट क्रूज शहरी स्थिति...