मुरादाबाद, मार्च 8 -- सैल्यूट तिरंगा संस्था ने शनिवार को महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका, भाषण और कविता पाठ किया, जिन्हें संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। मेजर राजीव ढल ने बताया कि सैल्यूट तिरंगा संस्था लोगों में राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने के लिए और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान के साथ बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मरक्षा व स्वरोजगार का प्रशिक्षण दे रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश महामंत्री रति कौशिक ने साइबर क्राइम के बारे में युवाओं को सावधान किया। जिला अध्यक्ष धवल दीक्षित ने वीरांगनाओं की वीरता के बारे में जानकारी दी। संचालन युक्ति मिश्रा ने किया। विद्यालय कोऑर्डिनेटर स्मिता सक्सेना, साकेत सिरोही, गोपाल हरि, ...