मुरादाबाद, फरवरी 15 -- सैल्यूट तिरंगा संस्था की ओर से महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष रोमी चौधरी एवं मंडल अध्यक्ष मेजर राजीव ढल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेजर राजीव ढल ने अतिथियों का परिचय कराया व स्वागत किया। इस कार्यक्रम में मुरादाबाद मंडल और मुरादाबाद महानगर, रामपुर, संभल और अमरोहा के जिला अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, महामंत्री सहित कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष सैल्यूट तिरंगा बबीता मेहरोत्रा की नियुक्ति की गईं। सैल्यूट तिरंगा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश महामंत्री रति कौशिक को नियुक्त किया गया। मुरादाबाद मंडल की टीम में मंडल अध्यक्ष मेजर राजीव ढल, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चाहल, सुनील कुमार चौहान, मंडल महामंत...