गंगापार, फरवरी 3 -- लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज चौकी अंतर्गत अंधियारी गांव में सोमवार रात एक सैलून की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए और नकदी समेत इनवर्टर, बैट्री तथा बाल काटने की चार मशीनें चोरी कर ले गए। दुकान स्वामी मोहम्मद जुबेर पुत्र स्वर्गीय इदरीश निवासी मंसूराबाद मंगलवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला कटा देख सन्न रह गए। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखा सारा सामान गायब था। घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने स्थानीय पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.