जामताड़ा, दिसम्बर 30 -- सैलानियों से गुलजार है चित्तरंजन के पिकनिक स्पॉट मिहिजाम, प्रतिनिधि। रेल नगरी चित्तरंजन इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। नगर के देशबंधु पार्क, चिल्ड्रन पार्क, करनैल सिंह पार्क सहित अन्य जगह पर नव वर्ष के स्वागत से पहले ही काफी भीड़ पहुंच रही है। चित्तरंजन में अजय नदी किनारे स्थित प्राकृतिक पिकनिक स्पॉट लोगों के लिए सबसे ज्यादा पसंदीदा जगह बना हुआ है। पिछले 10 दिनों से यहां सैलानियों की भारी भीड़ पहुंच रही है। यह स्थल सबसे ज्यादा पसंदीदा स्थल बना हुआ है। जहां लोग अपने परिवार, रिश्तेदार और दोस्त के साथ पिकनिक का आनंद ले रहे हैं तथा गाना मौज मस्ती डांस का लुत्फ उठा रहे हैं। यहां दुकान भी सजाए गए हैं और मेले जैसा नजारा है। पहली जनवरी और 31 दिसंबर को यहां काफी संख्या में भीड़ पहुंचेगी। लोग बताते हैं कि अजय नदी पत्थरों और...