लातेहार, दिसम्बर 31 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। यूं तो लातेहार जिले में राष्ट्रीय स्तर के नेतरहाट व बेतला जैसे दर्जनाधिक रमणीक स्थल हैं। परंतु सुग्गा बांध वाटर फॉल जिले का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। सुग्गा बांध लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड के बारिश बेरसांढं में स्थित है। यहां तकरीबन 80 फीट ऊंचाई से गिरने वाले पानी लोगों के दिलों में रोमांच पैदा कर देता है । इस बांध में गिरते पानी की आवाज दूर से ही सुनाएं देती है और पास आने पर ऊपर से गिरते पानी को देखकर लोग वाह-वाह कर उठते हैं। अपने अंदर पर्यटन को की असीम संभावना समेटे सुग्गा बांध जलप्रपात चारों ओर पहाड़ियों से घिरा हुआ है । करीब 80 फीट की ऊंचाई से पानी गिरने की आवाज और धारा के कल कल पानी चट्टानों को पार करते हुए यहां की नजारा देखने को अलग ही मजा मिलता है। हजारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.