देवघर, दिसम्बर 29 -- पालाजोरी-सारठ मुख्य मार्ग स्थित आकर्षक फुलजोरी पहाड़ की लहराती व मनभावन वादियां एक बार फिर से नए साल का स्वागत करने को आतुर है। प्रत्येक साल की तरह इस साल भी यह पहाड़ी पिकनिक मनाने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा यह तय है। लगभग पांच किलोमीटर के दायरे में फैला फुलजोरी पहाड़ न सिर्फ अपने आकर्षक बल्कि कई औषधीय पौधों के लिए भी जाना जाता है। आकर्षक पेड़ पौधों के साथ-साथ कई दुर्लभ औषधीय पौधे, पशु-पक्षी व गुफा पिकनिक मनाने वालों का ध्यान बरबस अपनी और खिंचती है। फुलजोरी के लंबी पहाड़ की शृंखला न सिर्फ अपनी मनोरम वादियों के लिए जानी जाती है, वरन पहाड़ के ऊपर फैला मैदान व बने कूप के साथ-साथ कल-कल बहता झरना बरबस लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। पहली जनवरी से लेकर लगभग अगले 1 सप्ताह तक पालाजोरी के साथ-साथ सारठ, बसहा, बदियामो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.