गढ़वा, दिसम्बर 25 -- धुरकी, प्रतिनिधि। आकर्षक और मनमोहक प्राकृतिक छटा के मामले में कनहर नदी पर अवस्थित प्रखंड का प्रसिद्ध पर्यटन सुखलदरी जलप्रपात नए साल पर सैलानियों की पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है। नए साल पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ती है। यहां सैलानियों का आना तो सालों पर होती है, लेकिन दिसंबर महीने में उनकी संख्या बहुत अधिक होती है। नए वर्ष के स्वागत को लेकर न सिर्फ गढ़वा जिला बल्कि झारखंड के साथ-साथ छत्तीसगढ़, बिहार और उत्तरप्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग सपरिवार पिकनिक मनाने यहां पहुंचते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह जलप्रपात इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है और हर दिन यहां रौनक बढ़ती जा रही है। सुखलदरी जलप्रपात की ऊंचाई से गिरती झरनों की धार, चारों ओर फैली हरियाली और ठंडी फुहारें सैलानियों को खासा लुभा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.