चम्पावत, फरवरी 22 -- लोहाघाट में विकासखंड के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो बकरी और एक भैंस की मौत हो गई। इसके साथ ही एक बैल और एक भैंस आग से बुरी तरह झुलसे। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। शनिवार देर गांव के हयात सिंह, इंद्र सिंह और रजनी देवी की संयुक्त गोशाला में अचानक आग लग गई। घर से करीब 40 मीटर दूर होने के कारण लोगों को इसका पता बाद में चला। धुवां देखने के बाद गांव की भगवती देवी, रघुवर सिंह, शांति देवी, गीता देवी, आशा देवी, ग्राम प्रधान राधिका देवी, तारी सामंत, नीलू देवी आदि ने आग को बुझाने और मवेशियों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना के बाद एसडीएम नीतू डांगर ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंचल सिंह, गोविंद सामंत,ध्रुव सामंत,प्रेम सिंह, सुभाष जोशी, डूंगर सामंत आदि गांव वाली ने प्रशासन से पीड़ित...