पलामू, अप्रैल 20 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। नगर परिषद विश्रामपुर के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत ने परिषद क्षेत्र के हाट-बाजारों में सैरात वसूली में हुई विवाद के बाद 21 अप्रैल को एक बैठक बुलाई है। इसमें शहर के व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों व अन्य संबंधित लोगों को बैठक में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया है। व्यवसायियों के विरोध के बाद वसूली शुरू होने के दूसरे दिन ही सैरात वसूली को स्थगित कर दिया गया था। इसी तरह 2015 में भी विवाद के बाद बंदोबस्ती स्थगित कर दी गयी थी। कार्यपालक पदाधिकारी एक तरफ व्यवसायियों व जनप्रतिनिधियों के अलावे स्थानीय प्रशाशन के साथ बैठक कर इस मामले का हल निकालने का प्रयास कर रहे हैं जबकि दूसरी ओर कृषि उत्पादन बाजार समिति के पणन सचिव उतपन्न विवाद के बाद जिले के डीसी व कार्यपालक पदाधिकारी को इस बाबत झारखंड सरकार के नियमों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.