बिहारशरीफ, मई 12 -- खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भारोत्तोलन राजगीर, निज संवाददाता। महाराष्ट्र के सैराज राजेश परदेशी ने 81 किलो भारवर्ग में तीन राष्ट्रीय यूथ रिकॉर्ड को तोड़कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सैराज ने कुल 312 किलो वजन उठाया। उसने स्नैच में 140 किलो और क्लीन एंड जर्क में 172 किलो वजन उठाया। उसने दोहा में बनाये गये अपने ही तीनों रिकॉर्ड को घ्वस्त कर दिया। आंध्र प्रदेश के एम तरुण ने 287 किलो के साथ रजत तो यूपी के आयूष राणा ने 264 किलो उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। बालक वर्ग के 73 किलो भार वर्ग में अरुणाचल प्रदेश तायर रोनिक ने 267 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। असम के हेमंता दोईमारी ने मात्र एक किलो कम वजन उठाया। उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा। 255 किलो वजन उठाने वाले मध्य प्रदेश के हिमांशु कुशवाहा को कांस्य पदक मिला। बालिका 6...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.