चंदौली, दिसम्बर 15 -- सैयदराजा (चंदौली), हिंदुस्तान संवाद। सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में रविवार की देर रात असलहे और लाठी डंडे से लैश आधा दर्जन बदमाशों ने लूट करने की नीयत से एक मकान पर धावा बोल दिया। परिवार वालों के विरोध करने पर एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में।लेकर पूछताछ कर रही है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव निवासी मुन्ना के घर में सीढ़ी के सहारे बदमाश घर में घुस गए। इस बीच मुन्ना के बेटे मोनू की नींद खुल गई। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक किशोर मोनू सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। घटना से परिवार और इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान ग्रामीणों ने मौके से एक बदमाश को पकड़ लिया। उसकी पिटाई का बाद पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.