बागेश्वर, अगस्त 10 -- नदीगांव स्थित शनि मंदिर में रविवार को सैम मंदिर समिति की ओर से बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष शेर सिंह मटियानी ने किया। इस दौरान गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने मिलकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की सफाई की। अभियान के तहत मंदिर के आसपास उगी झाड़ियों को हटाया गया और रास्तों को समतल कर यातायात के लिए सुगम बनाया गया। ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान करते हुए कचरा, गिरे हुए पत्ते और गाद की सफाई की। समिति अध्यक्ष शेर सिंह मटियानी ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में पूजा-अर्चना का अलग ही महत्व है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से मंदिर और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। अभियान में सभासद विजय पाल मटियानी, पूर्व प्रधान गोबिंद सिंह मटियानी, जगदीश रावल, दयाल पांडे, दीपक जोशी, हेम परिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.