बागेश्वर, फरवरी 22 -- नगर की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के उद्देश्य से युवा होली समिति के तत्वावधान में सरयू बगड़ में महिला होली प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र की छह टीमों नदीगांव, मंडलसेरा, भागीरथी, बागनाथ, ग्रामोत्थान और कथायतबाड़ा ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। नदीगांव की होली की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बागेश्वर पार्वती दास और व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बबलू नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं हमारी संस्कृति और परंपरा की सजीव झलक प्रस्तुत करती हैं। होली लोक संस्कृति, सामाजिक एकता और पारंपरिक मूल्यों का प्रतीक पर्व है, जिसे संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम की नौ महिलाओं और दो बालिकाओं ने पारंपरिक कुमाऊंनी होली की मनमोहक प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.