नई दिल्ली, जनवरी 27 -- भारत की विविधता पर विवादित "नस्लीय" टिप्पणी के करीब एक साल बाद भारतीय प्रवासी कांग्रेस (Indian Overseas Congress) के अध्यक्ष सैम पित्रोदा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने देश में अवैध प्रवासियों को लेकर बयान देकर राजनीतिक बहस छेड़ दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी सहयोगी पित्रोदा ने अवैध प्रवासियों को भारत में बसाने की वकालत की और केंद्र सरकार की इस मुद्दे को ठीक से न संभालने के लिए आलोचना की। सैम पित्रोदा ने एक चैनल से बातचीत में कहा, "अगर वे (अवैध भारतीय प्रवासी) यहां आना चाहते हैं, भले ही अवैध रूप से, तो आने दीजिए। हमें सभी को शामिल करना चाहिए। अगर हमें थोड़ा कष्ट उठाना पड़े, तो वह भी ठीक है। हमें साझा करना चाहिए, लेकिन कोई भी साझा नहीं करना चाहता। वे अपनी हिस्सेदारी को और बड़ा बनाना चाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.