नई दिल्ली, फरवरी 22 -- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हमारी नौकरियां ले लेगा - यह बात हम सभी को पिछले कुछ महीनों से लगातार सुनने को मिल रही है। Google, Amazon, और TCS जैसी कंपनियों ने पहले ही हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, क्योंकि वे ज्यादा AI-ड्रिवन भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने AI के नाम पर इंडस्ट्री में चल रही छंटनी की पोल खोल दी है। ऑल्टमैन के मुताबिक, शायद सभी नौकरियां जाने का कारण AI नहीं है। इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान, ऑल्टमैन ने माना कि कंपनियां नौकरियां कम करने के बहाने के तौर पर AI का इस्तेमाल कर सकती हैं, इस तरीके को उन्होंने "AI वॉशिंग" कहा है। उन्होंने कहा कि कुछ कंपनियां AI washing कर रही हैं - यानी नौकरियां कम करने का असली कारण कुछ और होता है (जैसे खर्चा बचाना, रिस्ट्रक्...