नई दिल्ली, फरवरी 15 -- कम बजट में मोटोरोला या सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको दो बेस्ट ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इन दोनों फोन की कीमत 7500 रुपये से कम है। इनमें आपको 12जीबी तक की रैम मिलेगी। ये फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस है। इनमें कंपनियां पावरफुल बैटरी और बेस्ट-इन-सेगमेंट प्रोसेसर भी ऑफर कर रही हैं। ये फोन डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन रेटिंग के साथ आते हैं। इन फोन को आप फ्लिपकार्ट पर कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। तो आइए जानते हैं मोटोरोला और सैमसंग के इन बेहतरीन किफायती फोन्स के बारे में।Motorola G05 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत फ्लिपकार्ट पर 7299 रुपये है। फोन पर 365 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। मोटोरोला का यह फोन रैम बूस्ट फीचर के साथ आता है। इससे इसकी टोटल रैम 12जीबी त...