रामपुर, फरवरी 5 -- बुधवार को नगर के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम हायर सेकेंडरी स्कूल में भारत स्काउट एवं गाइड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शिव ओम शर्मा, जिला कमिश्नर रामपुर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सब इंस्पेक्टर शुभम भारद्वाज उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधक डॉ. तौकीर आलम ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिला संगठन कमिश्नर जीतू कुमार ने सभी अतिथियों का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने शिविर के सफल आयोजन पर सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिताओं के परिणाम में स्काउट वर्ग में भगत सिंह टोली ने प्रथम, डॉ. बी.आर. अंबेडकर टोली ने द्वितीय तथा गुरु नानक देव टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गाइड वर्ग में झांसी की रानी टोली प्रथम, मीराबाई टो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.