रामपुर, जनवरी 12 -- रामपुर। सैफनी थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के संविदा कर्मी का पेड़ से लटका शव बरामद हुआ है। कर्मचारी रविवार की शाम चार बजे से घर से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सैफनी थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव में सुबह में गांव से कुछ ही दूरी पर जंगल में किसी ने गांव निवासी भान सिंह का मफलर के फंदे में लटका शव देखा, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फंदे से उतरवाया और पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों के अनुसार भान सिंह बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन था। रविवार शाम करीब 4 बजे से वह घर से लापता था। पुलिस पूरे प्रकरण को प्रेम प्रसंग में आत्महत्या मान रही ह...