रामपुर, मई 23 -- भारतीय सेना के पराक्रमी ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के सम्मान में गुरुवार को नगर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा शाम के समय थाने के सामने से शुरू हुई। यात्रा में देशभक्ति के जोश और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे नारों ने पूरे माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। भारी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक इस यात्रा में हिस्सा लिया, जिससे राष्ट्रीय एकता और सेना के प्रति सम्मान का संदेश प्रसारित हुआ। इस अवसर पर यात्रा के संयोजक आशीष गुप्ता, धर्मपाल सिंह लोधी, आकाश सक्सेना, गौरव भटनागर, वसीम अंसारी, रिंकू शर्मा, मधुर गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, भीम जोशी, मुदित गुप्ता, सभासद राजेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.