रामपुर, दिसम्बर 29 -- नगर में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। रविवार को नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के नेतृत्व में टीम ने नगर में छापेमारी कर दो अवैध क्लीनिकों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान दो क्लीनिक बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाए गए, जिस पर तत्काल सीलिंग की कार्रवाई की गई। अचानक हुई कार्रवाई से झोलाछाप में हड़कंप मच गया। नगर में स्वास्थ विभाग की कार्रवाई की सूचना पर अधिकांश झोलाछाप अपने-अपने क्लिंनिक बंद करके इधर-उधर खिसक गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...