संभल, मई 12 -- पीडीए साइकिल यात्रा रविवार को सैफई पहुंची। संभल के गांव चूहरपुर से रविंद्र कुमार राष्ट्र यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा रवाना हुई थी। पीडीए यात्रा में शामिल युवाओं ने पार्टी प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने पीडीए यात्रा का नेतृत्व कर रहे रविन्द्र कुमार को सपा मुखिया ने सम्मानित किया। रविंद्र कुमार ने बताया कि वह प्रदेश में 2 बार पीडीए साइकिल यात्रा कर चुके हैं। वह संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्हें यह प्रेरणा राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ब्रिजेश यादव, देवेंद्र यदुवंशी और सुनील यादव राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रामपुर से मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...