गिरडीह, जनवरी 26 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार के श्रृंगारडीह के मुक्तिधाम घाट पर भारतीय सेना के सूबेदार मेजऱ अनिल कुमार पांडेय का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ रविवार दोपहर बाद किया गया। पुत्र श्रवण पांडेय ने मुखाग्नि दी। इसके पूर्व रामगढ़ कैंट से पहुंचे सिख रेजिमेंट की 18 सदस्यीय टीम ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। घर से अंतिम संस्कार के पूर्व शव यात्रा निकाली गयी। जिसमें रामगढ़ कैंट से पहुंचे सिख रेजिमेंट की 18 सदस्यीय टीम के अलावा पूर्व विधायक राजकुमार यादव, खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद, धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र पाल, परसन प्रभारी सुनील कुमार, मुखिया रामदेव यादव, जिप प्रतिनिधि उदय सिंह, मुखिया गौरव नारायण देव समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों ने अनिल पांडेय अमर रहे, जबतक सुर्य चांद रहेगा तब तक अनिल पांडेय का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.