झांसी, फरवरी 17 -- झांसी (बबीना), संवाददाता बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत पहूज नदी किनारे सैन्य रेंज क्षेत्र में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सिर पर गहरी चोट व पास पड़े खून से हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी पड़ताल में जुटी है। वहीं मृतक के पहचान नहीं हो सकी है। कस्बा बबीना में पहूज नदी किनारे सेना का रेंज क्षेत्र है। जहां जवान अभ्यास करते हैं। बीते रोज सेना की एक टुकड़ी यहां पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान थे। उसकी चप्पले पड़ी थीं। इसके अलावा आसपास की जमीन खून से लाल थी। सेना के नायब सुबेदार देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं और पास में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.