बलिया, मई 17 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद सैन्य जवानों के अदम्य साहस व पराक्रम के सम्मान में शुक्रवार को नगर के ऐतिहासिक क्रांति स्थल टाउन हाल से भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, परिवहन मंत्री व नगर विधायक दयाशंकर सिंह, राज्य सभा सांसद नीरज शेखर, बांसडीह की विधायक केतकी सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र आदि के साथ सैकड़ों लोगों, पूर्व सैनिकों, युवाओं व मातृशक्ति ने पूरे जोश के साथ सहभागिता की। 101 मीटर लम्बे तिरंगे के साथ चल रहे लोगों का उत्साह चरम पर था। बागी भूमि पर उतरी राष्ट्रभक्तों की टोली से पूरा नगर तिरंगामय हो गया। टाउन हाल से शुरू यात्रा स्टेशन रोड, मालगोदाम रोड, एलआईसी रोड, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.