लखनऊ, मार्च 19 -- - पारा, मड़ियांव, दुबग्गा और गुडंबा में हुई वारदात लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम दे रहे चोरों ने सैन्य कर्मी समेत चार घरों के ताले तोड़े। चोर चारों के घर से नकदी समेत लाखों का माल पार कर ले गए। पीड़ितों ने पारा, मड़ियांव, दुबग्गा और गुडंबा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। पारा इलाके के गोविंदनगर में रहन वाले मनम शर्मा अरुणाचल प्रदेश में आईटीबीपी में सैन्य कर्मी हैं। उनकी पत्नी मेघा परिवार के साथ छह मार्च को छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्थित मायके गई थी। पड़ोस में रहने वाले प्रदीप ने मेघा के घर का ताला टूटा पड़ा देखकर सुबह उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी। मेघा घर पहुंची तो उन्होंने देखा कि कमरे समेत अलमारियों और बक्सों के ताले भी टूटे पड़े थे। सारा सामान अस्त व्यस्त था। पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.