हरिद्वार, जुलाई 6 -- हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित सैनी आश्रम में आयोजित सैनी सम्मेलन के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगो के बीच जमकर गाली-गलौज हुई और मारपीट तक की नौबत आ गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मामले को संभाला और समझा बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया। दरअसल, सैनी आश्रम के संचालन को लेकर पहले से ही दो पक्षों में विवाद चला आ रहा है। रविवार को आश्रम में सैनी सम्मेलन बुलाया गया था, जिसमें समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सम्मेलन में एक पक्ष ने आश्रम परिसर में बड़ा हॉल बनाने का प्रस्ताव रखा तो दूसरा पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए। आपस में गाली-गलौज तक होने लगी। सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह और एसएसआई नितिन चौहान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.