हरिद्वार, जुलाई 25 -- सैनी आश्रम के संचालन को लेकर दो गुटों में विवाद जारी है। शुक्रवार को देवपुरा में आश्रम से जुड़े एक गुट ने दूसरे गुट के लोगों पर आश्रम की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाया। उन्होंने आगामी 3 अगस्त को सैनी आश्रम में समाज की आमसभा करने की घोषणा की। मनोज सैनी ने कहा कि सैनी आश्रम में भारी अनिमितताएं चल रही हैं। कुछ लोगों की ओर से फर्जी तरीके से प्रस्ताव पास कर और कूट रचित दस्तावेजों से समाज के लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...