नैनीताल, मार्च 23 -- भवाली। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत यादव की अध्यक्षता में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने कहा कि 1966 में स्थापित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल अनुशासन, समर्पण और विशिष्टता का केंद्र रहा है। कैडेटों ने स्कूल की उपलब्धियां बताईं। प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल यादव ने कैडेटों से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की समृद्ध विरासत को महत्व देने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्कूल की संस्कृति व मूल्यों को संरक्षित करना महत्वपूर्ण है। साथ ही कर्मचारियों को उनकी प्रतिबद्धता और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.