लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ। उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल, लखनऊ के पूर्व प्रिंसिपल कर्नल राजेश राघव को उनकी उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए विशिष्ट सेवा मेडल (वीएसएम) से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 24 फरवरी को देहरादून स्थित 14 डिवीजन मुख्यालय, क्लेमेंट टाउन में होने जा रहे समारोह में प्रदान किया जाएगा। मेडल मध्य कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेन गुप्ता उनको प्रदान करेंगे। कर्नल राजेश राघव को 7 दिसंबर 1996 को आर्मी एजुकेशन कोर में कमीशन मिला था। अपने सैन्य जीवन में उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। शिक्षक, हेडमास्टर और प्रिंसिपल के रूप में उन्होंने विभिन्न सैन्य एवं सैनिक स्कूलों में सेवाएं दीं। उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल, लखनऊ में उन्होंने पांच वर्षों तक प्रिंसिपल के रूप में कार्य करते हुए शैक्षिक गुणवत्ता और अनु...